TIL Desk लखनऊ:
लाखों के गांजे के साथ तस्कर जावेद और आकाश गिरफ्तार। जनपद झांसी से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भेजी जा रही थी। सेंट्रो कार से दोनों तस्कर मेरठ पहुंचा रहे थे खेप।
एसटीएफ ने झांसी में सेंट्रो कार रोककर किया चेक। सेंट्रो के पिछले हिस्से बंपर में और चारों गाड़ी के पहियों के ऊपर और गाड़ी के अन्य हिस्सों में कैविएट बनाकर छुपाई गई थी गांजे की खेप।
