TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ विश्विद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद में ताला लगाने का मामला। रविवार की सुबह से पूरी रात NSUI के साथ कई संगठन के छात्रों ने किया था प्रदर्शन।
NSUI के साथ कई संगठन के छात्र लखनऊ विश्विद्यालय कुलपति कार्यालय का किये हुए हैं घेराव। ABVP अब लखनऊ विश्विद्यालय में NSUI समेत अन्य संगठनों के विरोध में आया।
ABVP लाल बारादरी मस्जिद में ताला लगने को लेकर बताया सुरक्षा का हवाला। अगर इस लाल इमारत के बाहर पढ़ी गई नमाज तो हम भी करेंगे पूजा पाठ।
NSUI के लोग लखनऊ विश्विद्यालय का माहौल खराब करने का कर रहे प्रयास- ABVP छात्र।
ABVP संगठन के छात्रों ने NSUI और अन्य संगठनों को दी चेतावनी। लखनऊ विश्विद्यालय में NSUI समेत अन्य संगठन और ABVP के आमने सामने पर पुलिस बल तैनात। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लखनऊ विश्विद्यालय में दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात।
