TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को सीबीसीआईडी में एएसपी के पद पर तैनात मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
घटना महानगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सरकारी आवास में हुई । एडीसीपी मध्य ममता रानी चौधरी ने बताया कि आज शाम 4 बजे महानगर स्थित पुलिस लाइन में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी के सुसाइड की जानकारी आई थी।
मौके पर पहुंची महानगर तो जानकारी हुई कि CBCID में तैनात मुकेश प्रताप सिंह एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी के द्वारा सुसाइड कर लिया गया है, उनके परिजनों को सूचना दे दिया गया है। आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई महानगर पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
