Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: मायके में रह रही महिला को पति ने मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: मायके में रह रही महिला को पति ने मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ मे अवैध सम्बन्धो से नाराज़ होकर मायके मे रह रही पत्नी को पति ने गोली मार दी…. | आनन-फ़ानन मे घायल महिला को परिवारिजनों ने बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है…| घटना कैसरबाग़ के जम्बूरखाना इलाके मे शुक्रवार देर शांम हुई |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दरअसल महिला की पहचान (30) वर्षीय राशिदा के रूप मे हुई है…| 3 महीने पहले उसका निकाह इस्लाम से हुआ था जो कि मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है | लेकिन वर्तमान समय मे मे कैसरबाग़ के मछली मोहाल मे किराए पर रहता है…| इस्लाम लखनऊ के अमौसी इलाके मे तम्बाकू कंपनी मे काम करता है…. और राशिदा से इसकी शादी हुई..|

जबकि राशिदा की ये दूसरी शादी है और पहले पति से उसको तीन बच्चे है…राशिदा के परिजनों ने बताया कि राशिदा ने 1 महीने पहले अपने पति इस्लाम को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्तिथि मे पकड़ा था इसके बाद से राशिदा मछली मोहल्ले को छोड़कर अपने मायके कैसरबाग़ के जम्बूरखाना आकर रहने लगी जिसके बाद इस्लाम राशिदा पर घर आने का लगातार दबाव बना रहा था….|

राशिदा के परिवारिजनों ने बताया कि शुक्रवार को इस्लाम ने राशिदा फिर फ़ोन कर घर वापस आने का दबाव बनाया था…इस पर दोनों का विवाद हो गया… इसके बाद इस्लाम करीब 7:00 बजे अपने जम्बूरखाना स्थित ससुराल आया…. और राशिदा को साथ चलने के लिए बोला इस दौरान फिर से बहस हो गयी….|

इसी दौरान इस्लाम ने देसी तमंचे से पत्नी राशिदा पर फायर झोक दिया… और वहां से फरार हो गया… आनन-फानन मे घरवालों ने राशिदा को बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया… पुलिस को सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया… अधिकारियो का कहना है कि आरोपी पति इस्लाम की तलाश की जा रही है…..|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *