Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉दिनांक 06/06/2026 को एक महिला से शाम करीब 20:00 बजे एक ऑटो से इंजीनियरिंग चौराहे से अपनी दुकान से उक्त ऑटो में बैठकर अपने घर गोमती नगर जा रही थी कि रास्ते में समय करीब 20:30 बजे सीएनएस हॉस्पिटल सेक्टर 25 रिंग रोड थाना गाजीपुर के पास ऑटो चालक व उसके साथी द्वारा महिला महीना से छेड़खानी की जाने लगी जब महिला द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उक्त दोनों लोगों द्वारा महिला से मारपीट की जाने लगी महिला के चिल्लाने पर उक्त दोनों लोगों द्वारा महिला को जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया गया तथा चलते ऑटो से सीएनएस अस्पताल सेक्टर 25 रिंग रोड के पास महिला को नीचे फेंक दिया |

जिसके संबंध में महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना गाजीपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दो टीमों का गठन किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07/06/2026 को गाजीपुर पुलिस, एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच की टीम को संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र गाजीपुर के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना गाजीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 0192/2026 धारा 109(1)/74/115(2) बीएनएस बनाम अज्ञात ऑटो चालक व ऑटो में बैठा उसका दोस्त नाम पता अज्ञात से संबंधित प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त ऑटो चालक सनी कश्यप पुत्र संतोष कश्यप निवासी गुड़ियन टोला थाना नगर कोतवाली जनपद सीतापुर हाल पता प्रधान चक्की वाली गली पलटन थाना मड़ियांव लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष घटना में प्रयुक्त ऑटो से कल्याण अपार्टमेंट की तरफ से शक्ति नगर ढाल की ओर जा रहे थे कि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंधा रोड मजार के पास थाना गाजीपुर एवं लखनऊ पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि मौके से उक्त अभियुक्त घटना में कारित ऑटो से कल्याण अपार्टमेंट की तरफ से आया जिनका पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु उक्त अपराधी ऑटो समेत हड़बड़ाहट में सड़क किनारे बने फुटपाथ से टकराकर भागते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया |

मौके से पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ मे जवाबी फायरिंग मे उक्त अभियुक्त सनी कश्यप के पैर में गोली लगी जिसको मौके से अभियुक्त की प्राणरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपचार हेतु बलरामपुर अस्पताल लखनऊ भेजा गया तथा उक्त ऑटो चालक से घटना में प्रयुक्त ऑटो एवं अबोध असलहा, कारतूस बरामद हुआ विधिक कार्यवाही प्रचलित है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *