TIL Desk लखनऊ:
बैसाखी के पावन अवसर पर लुलु हाइपरमार्केट द्वारा अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के आशियाना स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए लंगर वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस सेवा का लाभ उठाया।
बैसाखी, जो फसल कटाई के पर्व के साथ-साथ सेवा, समर्पण और समानता का प्रतीक है, के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश पहुंचाना रहा। लुलु हाइपरमार्केट की टीम ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से गुरुद्वारे में लंगर वितरण में सहयोग किया और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया।
इस अवसर पर नोमान अज़ीज़ खान, क्षेत्रीय निदेशक, लुलु समूह (उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली) ने कहा, “लुलु समूह सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। बैसाखी के इस शुभअवसर पर सेवा कार्य के माध्यम से हम समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में भी हम इस प्रकार की सामाजिक पहलों को निरंतर जारी रखेंगे।”
वहीं, सुनील शर्मा, महाप्रबंधक, लुलु हाइपरमार्केट, लखनऊ ने कहा, “हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हम इस पवित्र अवसर पर गुरुद्वारे में सेवा का हिस्सा बन सके। लंगर वितरण जैसे कार्य न केवल समाज को जोड़ते हैं, बल्कि हमें मानवता और सेवा के मूल्यों की भी प्रेरणा देते हैं। लुलु हाइपरमार्केट सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर गुरुद्वारा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नोमान अज़ीज़ खान एवं सुनील शर्मा. महाप्रबंधक, हाइपरमार्केट को उनके सराहनीय सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह सेवा पहल न केवल एक सामाजिक कार्य थी, बल्कि समाज में सहयोग, समानता और मान मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी साबित हुई |
