State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाई महावीर जयंती

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाई महावीर जयंती
  • महावीर जयंती पर महिलाओं ने प्रभाव फेरी निकाली, भंडार में उमड़े श्रद्धालु
  • आज के अशांति युग में भगवान महावीर के सिद्धांत प्रसांगिक: चंद्र प्रकाश जैन

TIL Desk लखनऊ:👉सोमवार को आशियाना स्थिति श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अहिंसा और करुणा के संदेश के साथ धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती। अहिंसा और अपरिग्रह के प्रणेता जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव सोमवार को श्री दिगंबर जैन सेवा समिति आशियाना द्वारा अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर आशियाना में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रातः काल ‘प्रभात फेरी’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारों के साथ गाते बजाते जैन धर्म की ध्वजा लिए सड़कों पर निकले। मुख्य समारोह श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना में आयोजित हुआ, जहाँ विद्वान पंडित राजीव जैन शास्त्री के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। उपस्थित साधर्मी बंधुओ ने सामूहिक आरती एवं श्री महावीर विधान कर विश्व शांति की कामना की।

समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि “आज के अशांत युग में भगवान महावीर के सिद्धांत सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। यदि हम केवल ‘अहिंसा’ और ‘अपरिग्रह’ (जरूरत से ज्यादा संग्रह न करना) को अपने जीवन में उतार लें, तो विश्व की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो सकता है।”

इस अवसर पर समिति के मंत्री अजय जैन के साथ ही अखिलेश जैन, शरद कुमार जैन, अंकित जैन, अनूप जैन, आशीष जैन, बृजेश जैन, महिला मंडल की उपाध्यक्ष डॉ सविता जैन सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती स्वीटी जैन, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती संगीता जैन, के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वात्सल्य भोज (भोज) के बाद सन्मति डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर आम पब्लिक के लिए किए गए विशाल भंडारे के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *