हिंदी न्यूज़

मणिपुर पुलिस ने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज किया मामला

मणिपुर पुलिस ने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज किया मामला

TIL Desk Imphal/ वीडियो में मणिपुर पुलिस कमांडो संदिग्ध उग्रवादियों का पीछा करते समय असम राइफल्स के जवानों पर उनके ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते और बहस करते नजर आ रहे हैं|

केंद्रीय अर्धसैनिक बल और असम राइफल्स को हिंसा प्रभावित मणिपुर के एक जिले से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, पुलिस ने सुरक्षाबल कर्मियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने एनडीटीवी को ये जानकारी दी है. असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास है, जबकि सेना के पास ऑपरेशनल कंट्रोल है।

आरोप है कि असम राइफल्स के जवानों ने राज्य पुलिस को उन लोगों को गिरफ्तार करने से रोका जो कथित तौर पर पिछले शनिवार को बिष्णुपुर जिले में तीन लोगों की हत्या के पीछे था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *