State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

विश्व पर्यटन दिवस पर मंत्री जयवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

विश्व पर्यटन दिवस पर मंत्री जयवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

TIL Desk Lucknow/ उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। विशेषतौर पर इस क्षेत्र से जुड़े ट्रैवल एजेंट, टूर आपरेटर और सेवा क्षेत्र में लगे हुए कारोबारियों और व्यवसायियों को उन्होंने बधाई दी।

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में पर्यटन एक उद्योग का रूप लेता जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार और आमदनी की असीमित संभावनायें हैं।

प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस तरफ विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। जयवीर सिंह ने कहा कि, बेहतरीन कानून व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश देसी और विदेशी सैलानियों के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन बनता जा रहा है।

वर्ष 2022 में घरेलू पर्यटन के मामसे में यूपी पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि, काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल भी यहां विद्यमान हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश सैलानियों के स्वागत के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयार है।

((बाइट- जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश))

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *