State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मिशन सशक्तिकरण समिति ने मनाया अपना पांचवा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह

मिशन सशक्तिकरण समिति ने मनाया अपना पांचवा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह

TIL Desk लखनऊ:👉 मिशन सशक्तिकरण समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा यूपी प्रेस क्लब में अपना पांचवा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकार्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भरतनाट्यम नृत्यांगना यशिका शुक्ला ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। संस्था की संरक्षक डॉ. ज्योत्सना सिंह के द्वारा स्वागत उद्बोधन के माध्यम से संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों का परिचय देते हुए सभी का आभार एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित विभूतियां समाज सेविका रीता नाथ ,नेत्र चिकित्सक डॉ0 स्वाति पाल, पैडमैन ऑफ लखनऊ एवं सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित सक्सेना, नित्य धाम डांस अकैडमी की ओनर निशि मिश्रा , मिसेज उत्तर प्रदेश सम्मान से सम्मानित प्रतिमा सोनकर, आर्मी आफिसर कर्नल नृपेंद्र सिंह की धर्मपत्नी निशी सिंह, मोटिवेशनल स्पीकर अभिनव, एवं नारायणी होंडा की ओनर शताक्षी गुप्ता को सम्मानित किया गया।

बाल कलाकारों के द्वारा लोकगीत व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. शोभा दिक्षित भावना चंद्रदेव दीक्षित, मेहंदी हसन नकवी, साधना मिश्रा लखनवी, विमलेश गंगवार, तारा गुप्ता एवम एस के त्रिवेदी के द्वारा काव्य पाठ किया गया पूरे कार्यक्रम का संचालन रेनू मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रमुख संरक्षक सविता व्यास संरक्षक डॉ0 शोभा दिक्षित भावना, शशि तिवारी, नीरज नीरू, रश्मि लहर, प्रियंका सिंह, कविता सिंह, के द्वारा सभी को पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक जी. एल.गांधी के द्वारा अंत में आभार व्यक्त करते हुए सभी को पुनः वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *