TIL Desk लखनऊ:पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत के द्वारा पाकिस्तान पर किए गए जवाबी हमले पर बोलते हुए कहा कि ये लड़ाई जुल्म-जुर्म के जल्लादी जानवरों की जागीरदारी को जमींदोज करने वाला धर्मयुद्ध है।
सम्पूर्ण मानवता की सुरक्षा के लिए धर्मयुद्ध जरूरी था। आज पूरा देश एकजुट होकर नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का भरोसा कर रहा है। आज आतंकियों में नरेंद्र मोदी को देखकर भय दिखाई पड़ रहा है। मोदी एक ऐसा नेतृत्व है जो कह रहा है कि छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा। आज पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री बन गया है। आतंकवाद की टेरेटरी के टुकड़े-टुकड़े होना जरूरी है।
अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है जो भी हमारे सुरक्षा बल उचित समझेंगे वो किया जाएगा। आज देश का संपूर्ण भरोसा हमारे सुरक्षा बलों और हमारे नेतृत्व के साथ खड़ा हुआ है। बड़े दुख की बात है कि जो लोग आज भी पाकिस्तान के प्रेम में आ गए हों तो ऐसे लोगों को देश माफ़ नहीं करेगा।
देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और जो भी उचित कदम है वो सरकार अपने नागरिकों के लिए उठा रही है। ये वक्त ऐसा है जिसमें सरकार के दिशा निर्देशों को एकजुट होकर मानना होगा। ये एक ऐसा वक्त है जहां सभी को एकजुट होकर रहना है। पाकिस्तान हमेशा ही अपने आतंकियों के पीछे छिपकर छर्म युद्ध करने का हिस्ट्रीशीटर था है और छलचंदों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।
बाइट:: मुख्तार अब्बास नक़वी (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार)