State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी, राजस्थान के बीच परिवहन का सबसे बड़ा करार

यूपी, राजस्थान के बीच परिवहन का सबसे बड़ा करार

यूपी डेस्क/ यूपी और राजस्थान के बीच परिवहन को लेकर सबसे बड़ा करार हो गया है| करीब 56 हजार किलोमीटर लंबी दोनों प्रदेशों की 199 सड़कों को अब परिवहन के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा| मंगलवार को लखनऊ में सीएम आवास पर दोनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए| यूपी की तरफ से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राजस्थान से यूनुस खान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए| करार के तहत इनमें दिल्ली, जयपुर,अजमेर, हरिद्वार, मेरठ, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, उदयपुर, वृंदावन, गोरखपुर, संभल, इलाहाबाद, सवाई माधोपुर अलवर और कन्नौज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी|

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के कैलेंडर का भी लोकार्पण किया| इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक क्षण है| उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साधुवाद और आभार व्यक्त किया |सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता के साथ हम सब जुड़े हुए हैं| अब अलवर से कन्नौज के लिए सीधी बस सेवा होगी| काशी, प्रयाग आने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक रहता है| अयोध्या आने के लिए भी हर व्यक्ति में उत्सुकता रहती है| इस करार से लोगों की राहें आसान होंगीं|

सीएम ने कहा कि सरकारों का कार्य लोक कल्याण के लिए होना चाहिए| सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करनी चाहिए| केरल से निकला सन्यासी 4 पीठों की स्थापना करता है| आदि शंकराचार्य ने 4 पीठों की स्थापना की थी| उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों को धन्यवाद देता हूं| यूपी सरकार पूरे ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है| हम अध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास भी करेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए नए आयाम दिए| इसी क्रम में अब परिवहन सेवाओं का विस्तार हो रहा है| जल्द ही कई और राज्यों से यूपी का करार होगा| यूपी में गांव स्तर पर भी बसों का संचालन हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *