भोपाल
एमपीईएसबी की और से अस्पताल सहायक के 1200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में कुल 1200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 324 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 120 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 192 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 240 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 324 पद आरक्षित किए गए हैं।
10वीं पास भरें फॉर्म
एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं रखी गई है। वहीं आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट देते हुए सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 निर्धारित किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है।
स्क्राइब और एक्स्ट्रा टाइम के लिए नियम
अगर कोई उम्मीदवार लिखने के लिए सहायक (स्क्राइब) लेना चाहता है, तो उस सहायक की पढ़ाई उम्मीदवार की योग्यता से एक स्तर कम होनी चाहिए। जैसे अगर परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है, तो सहायक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। जरूरतमंद अभ्यर्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। 3 घंटे की परीक्षा में 1 घंटा, 2.30 घंटे की परीक्षा में 50 मिनट, 2 घंटे की परीक्षा में 40 मिनट और 1.30 घंटे की परीक्षा में 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का परीक्षा कक्ष कोशिश करके ग्राउंड फ्लोर पर रखा जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद, “Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर और ईमेल से)।
लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें (नाम, पता, योग्यता आदि) और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
