Entertainment, हिंदी न्यूज़

मेरा किरदार खास और सीख देने वाला अनुभव – सायंतनी घोष

मेरा किरदार खास और सीख देने वाला अनुभव - सायंतनी घोष

TIL Desk मुंबई:👉दर्शकों का पसंदीदा व लोकप्रिय शो जगद्धात्री में माया देशमुख के महत्वूपर्ण किरदार को सायंतनी घोष निभा रही हैं। हाल के एपिसोड में रुद्र, शिवाय को गोली मार देता है और जगद्धात्री को पता चल जाता है कि इस हमले के पीछे वही है। वह उसे बेनकाब करने की कोशिश करती है, लेकिन सबूत न होने की वजह से नाकाम रहती है, क्योंकि रुद्र हर चीज को बहुत संभलकर छिपा देता है। वहीं दूसरी तरफ माया इन आरोपों को मानने से इनकार कर देती है और अपने भाई के साथ खड़ी रहती है।

वह अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए हर हाल में उसका साथ देती है, भले ही उसके दिल में जगद्धात्री और शिवाय के लिए गहरा लगाव क्यों न हो। माया हर हाल में अपने भाई और अपने परिवार के साथ खड़ी रहती है। गौरतलब है कि ज़ी टीवी पर ‘जगद्धात्री’ शो रोज रात दस बजे प्रसारित है।

अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए सायंतनी घोष कहती हैं, “माया देशमुख का किरदार निभाना मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर बहुत खास और सीख देने वाला अनुभव रहा है। मुझे इसमें सबसे ज्यादा यह बात पसंद है कि वह सिर्फ बाहर से मजबूत नहीं है, बल्कि उसके अंदर कई तरह के भाव, उलझनें और अलग-अलग पहलू हैं, जो उसे बहुत सच्चा बनाते हैं।

खासकर हाल के एपिसोड में हमने देखा कि माया अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, और यह बात मुझसे बहुत जुड़ती है। कई मायनों में मुझे माया में अपनी झलक दिखती है। असल जिंदगी में भी मैं अपने परिवार के लिए हर हाल में खड़ी रहती हूं। उसकी तरह मैं भी मानती हूं कि सही वक्त पर मजबूत बनना जरूरी होता है।

जहां मैं उसकी ताकत से जुड़ाव महसूस करती हूं, वहीं उसके कुछ ऐसे गुण भी हैं, जिनसे मैं सीख रही हूं और जो मुझे एक बेहतर इंसान बना रहे हैं, चाहे वह निजी जिंदगी हो या काम। मुझे माया का किरदार सच में बहुत पसंद है और शायद इसी वजह से इसे निभाना मेरे लिए इतना खास रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *