State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

विजय पैराडाइज परिवार के भंडारे में नीरज सिंह, आनंद द्विवेदी और विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव शामिल हुए

Vijay Paradise family-Pankaj Singh

TIL Desk लखनऊ:👉सामाजिक संस्था विजय पैराडाइज परिवार के तत्वावधान में आज दोपहर पीताम्बरा लाॅन विकास नगर लखनऊ में ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित बड़ा मंगल भंडारे में नीरज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, लखनऊ पूर्व विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरित किया।

प्रात:काल हनुमान जी की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ हुआ, विजय पैराडाइज परिवार के विजय सिंह भदौरिया, अर्पित सिंह नेता भाजपा एवं आशुतोष तिवारी नगर मंत्री भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर ने हनुमानजी को भोग लगाया और भंडारे में बजरंगबली का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, मट्ठा, बूंदी, केला, सेब का वितरण श्रद्धालु भक्तों और जरुरतमंदों में किया।

इस अवसर पर अर्पित सिंह और आशुतोष तिवारी ने नीरज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,लखनऊ पूर्व विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, जी.एन.शुक्ला अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन और गौरव सिंह चौहान को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और हनुमानजी और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *