TIL Desk लखनऊ:
सैरपुर थाना इलाके में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण और शारीरिक शोषण का बड़ा खुलासा। आरोपी शोएब अख्तर निवासी कर्दा, थाना वजीरगंज, जिला गोंडा को सनातन संघ कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को सौरभ सिंह बताकर सैरपुर की किशोरी से दोस्ती की। फर्जी पहचान के लिए उसने इंस्टाग्राम पर सौरभ सिंह नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और तस्वीरें अपलोड कीं।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका धर्मांतरण कराया। शोएब सैरपुर के रैथा रोड पर सैलून चलाता है और इसी आड़ में हिंदू किशोरियों को निशाना बनाता था।
रविवार को सनातन संघ कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई की और सैरपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच में दर्जनों हिंदू किशोरियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बरामद किए।
सनातन संघ जिला अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ सैरपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शोएब के खिलाफ धर्मांतरण, पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मोबाइल व सोशल मीडिया की जांच जारी है। एक माह पहले भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने भी शोएब की फर्जी पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी।
बाइट:: ट्विंकल जैन (एडीसीपी उत्तरी)
