State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह मीडिया से हुए रूबरू

TIL Desk लखनऊ:👉आज आम आदमी पार्टी कार्यालय पर यूपी प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनके दो चरण की पदयात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है वही अब तीसरे चरण की पदयात्रा 16 जनवरी से 22 जनवरी चलेगी जो कि मिर्जापुर से प्रारम्भ होकर काशी सारनाथ पर सम्पूर्ण होगी यह पदयात्रा बेरोज़गारी व सामाजिक न्याय के हक को लेकर किया जाएगा |

वही उनका कहना कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है वही प्रधानमंत्री शेख हसीना से दोस्ती निभा रहे हैं और भारत की बिजली को बांग्लादेश में सप्लाई किया जा रहा है | आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबन्ध किया वैसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगाया जाए |

खेल से कमा रहे शाहरुख खान पर लोग नाराजगी दिखा रहे है वहीं जूही चावला व उनके पति भी तो आईपीएल से कमाई कर रहे तो उनकी आलोचना क्यों नहीं इस लिए प्रधानमंत्री जी इस तरह का खेल बंद करें जनता बहुत समझदार हो रही है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह ब्राह्मण को डाटा यह अपमान ठीक नहीं है ब्राह्मणों के एक होना चाहिए |

वहीं उन्होंने कहा SIR में भी धांधलेबाजी हो रहीं है सही संख्या तक निर्वाचन आयोग नहीं बता पा रहा है आम आदमी पार्टी मुद्दे उठाती है और मुद्दों पर ही पदयात्रा भी करती हैं हमारी इस लड़ाई में आप सभी भी अवश्य जुड़े |

बाईट:: संजय सिंह( राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *