State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर: अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर: अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

TIL Desk अमेठी: 👉 पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता देश के लिए गौरवान्वित समय है। सेना के अद्वितीय पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से विख्यात उद्योगपति व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के नेतृत्व अमेठी ज़िले में भी ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

यात्रा में पूरा शहर मानों सेना को धन्यवाद देने सड़कों पर आ गया था। भारत माता की जय के जयकारों से आसमान गूंज उठा था। यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौक से होते हुए राजर्षि तिराहे से भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पर आकर समाप्त हुई।

इस यात्रा में मुख्य अथितियों के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल ,उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहें। यात्रा में सेना के पूर्व अधिकारियों, भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में लोगों ने जुड़कर इस ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *