TIL Desk लखनऊ:
ऑपरेशन सिंदूर में से सशस्त्र सेना के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता की गई…. |
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल (रिटा०) अशोक कुमार गोयल ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने 6/7 मई से 10 मई तक कुल चार दिनों में स्वदेशी हथियारों / मिसाइलों से पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर विवश कर दिया।
भारतीय सेना ने 6/7 मई की रात्रि में पाकिस्तान में स्थित 9 आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया | रिटैलियेट में पाकिस्तानी सेना ने तोपों, मोर्टारों, ड्रोन, मिसाइलों यहां तक कि चीन द्वारा दिए गए फाइटर जेट से भारतीय सेना पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नेस्तनाबूत कर दिया।
