TIL Desk लखनऊ:
क्राइम ब्रांच, लखनऊ ने थाना इटौंजा में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2025 की जांच के दौरान एक बड़े फर्जी GST नेटवर्क का खुलासा करते हुए अभियुक्त बुद्धि प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार किया है।
तकनीकी विश्लेषण में 10 IMEI से 225 मोबाइल नंबर प्राप्त हुए, जिनके सत्यापन में 107 नंबर विभिन्न कंपनियों के पंजीकरण से जुड़े पाए गए। जांच में कई कंपनियां संदिग्ध एवं फर्जी प्रकृति की मिलीं।
अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर 4 फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था। संबंधित बैंक खातों में लगभग ₹2.5 करोड़ के वित्तीय लेन-देन का पता चला है। खातों को फ्रीज कराने एवं पूरे नेटवर्क की जांच की कार्रवाई जारी है।
बाईट:: किरन यादव (आईपीएस,अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ
