Uttarakhand Poll, हिंदी न्यूज़

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

TIL Desk/Dehradun- उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में श्री किशोर उपाध्याय अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपस्थित में श्री प्रकाश जोशी सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कालाढॅुगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ता का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना इतिहास है। देश को आजाद कराने से लेकर आजादी के बाद देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस पार्टी ने हर हमेशा सर्वधर्म संभाव की बात करते हुए देश में धर्मनिरपेक्षता के ढाॅचे को मजबूत करने का काम किया है। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश के विकास में नये आयाम स्थापित करने का काम किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। कांगे्रस के नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के विभिन्न दलोें के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
मा0 मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक लम्बा राजनीतिक इतिहास है। समाज का हर वर्ग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहता है। आज प्रदेश की सरकार भी समाज के हर वर्ग के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनायें बनाने का काम कर रही है और सरकार का प्रयास है कि समाज कि अन्तिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति तक विकास की किरण पहॅुचाई जाय और गरीब के जीवन में खुशहाली लाई जाय।

Like us: www.facebook.com/tiluttaranchalnews
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *