TIL Desk लखनऊ:
नेपाल में अव्यवस्था, हिंसा और तनावपूर्ण शांति की बीच समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि पड़ोसी देशों और सीमाओं पर शांति हो।
सपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश से पूछा गया कि श्रीलंका, बांग्लादेश की बाद नेपाल में आंदोलन हुआ। क्या वह ऐसी स्थिति भारत में देखते हैं। इस सवाल की जवाब में अखिलेश यादव न कहा “वहां की आंतरिक राजनीती में क्या हुआ, उस पर बहुत स्टोरीज आ रही हैं क्योंकि सोशल मीडिया की समय में कोई सीमा नहीं है। नेपाल की सन्दर्भ में एक पहलू देखकर हम कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। वहां और भी कई सवाल थे। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और जिस जनरेशन की बारे में बात कर रहे हैं वो लोग भी सोशल मीडिया पर कुछ चीजें बता रहा हैं। लेकिन हमारा देश और खुशहाल हो। हम सब यहां भविष्य अच्छा देखना चाहते हैं। “
