TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा है कि पुलिस की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट आने दीजिये। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लाठीचार्ज में घायल हुए कार्यकर्ताओं से शताब्दी अस्पताल में मिलने के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।
