State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में पोस्टर वॉर जारी, सपा नेता ने अखिलेश को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ में पोस्टर वॉर जारी, सपा नेता ने अखिलेश को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ में फिर तेज हुई पोस्टर पॉलिटिक्स | राजधानी लखनऊ में सपा नेता मोहम्मद इखलाख ने लगाया पोस्टर | शहर में लगाए गए नए पोस्टर में अखिलेश यादव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा गया है |

पोस्टर में लिखा गया है, “ल्यारी का डर दिखाकर यूपी में अपनी नाकामी छुपाओगे कब तक?” साथ ही यह भी लिखा गया है कि “झूठे पोस्टरों से बहलाओगे कब तक?”

पोस्टर में 2027 में अखिलेश यादव की वापसी का दावा भी किया गया है | पोस्टर लगने के बाद राजधानी में सियासी माहौल गरमा गया है और पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *