Entertainment, हिंदी न्यूज़

नानी की ‘द पैराडाइज’ का दमदार टीजर रिलीज़, 24 सितंबर 2026 को होगी सिनेमाघरों में रिलीज़

नानी की 'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज़, 24 सितंबर 2026 को होगी सिनेमाघरों में रिलीज़

TIL Desk मुंबई :👉अभिनेता नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर से भरपूर टीजर ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘दसरा’ की सफलता के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की यह दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। टीजर में नानी एक रौबदार और आक्रामक किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अभिनेता राघव जुयाल खतरनाक विलेन की भूमिका में दिखाई देते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त टकराव की झलक टीजर में देखने को मिलती है।

फिल्म का पहले रिलीज़ हुआ गाना ‘आया शेर’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। मेकर्स के अनुसार, इस गाने को यूट्यूब पर 20 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है और नानी के लुक व हुकस्टेप पर हजारों रील्स बनाई जा चुकी हैं।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेज़ी और स्पेनिश समेत आठ भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। मेकर्स फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं। दमदार स्टारकास्ट, बड़े कैनवास और भव्य प्रस्तुति के चलते ‘द पैराडाइज’ को वर्ष 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *