State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लोकल फाॅर वोकल पर केन्द्रित ‘ प्रगति महोत्सव -2025’ आज से

लोकल फाॅर वोकल पर केन्द्रित ' प्रगति महोत्सव -2025' आज से
  • 9 दिवसीय होगी प्रद्युम्न आचार्य जी महाराज की राम कथा

TIL Desk लखनऊ:👉प्रगति इवेंट के तत्वावधान में 24 सितम्बर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक ” प्रगति महोत्सव-2025″ का आयोजन सेक्टर-एम, आशियाना लखनऊ ( आशियाना गुरुद्वारे के बगल) में होगा। इस बात की जानकारी आज कार्यक्रम स्थल पर प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि प्रगति महोत्सव-2025 वोकल फाॅर लोकल और स्वदेशी अपनाओ पर केन्द्रित है। इस महोत्सव में प्रगति के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश का हस्तशिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट, खादी, इलेक्ट्रानिक के समान, सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही का कालीन, गर्म कपड़े, शाल, बनारसी सड़िया व लहंगे, कानपुर का चमड़े का सामन, घरेलू सामान और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड़, मसाले, क्राॅकरी, मेवे व अन्य सामानों के स्टाल होंगे।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रगति महोत्सव में निःशुल्क प्रगति महोत्सव टैलेंट हण्ट-2025 का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में प्रगति इवेंट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि प्रगति महोत्सव-2025 में उत्तर प्रदेश की प्रगति में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को प्रगति रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रगति महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्या में 24 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक श्रीराम अयोध्या धाम के स्वामी प्रद् युम्न प्रियाचार्य जी महाराज की राम कथा शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगी। 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन शाम को राम रावण संवाद राम लीला और रावण के पुतले का दहन होगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 3 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य, लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, धोबिया नृत्य, चरकुला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, जोगिनी नृत्य, आल्हा-ऊदल गायन, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, तेराताली नृत्य, गेर नृत्य, गिद्दा-भांगड़ा नृत्य, कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें।

एन.बी. सिंह ने आगे बताया की प्रगति महोत्सव के फूड जोन में कश्मीरी, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए भूत बंगला और सेल्फी पॉइंट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *