Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

प्रयागराज : माफिया अशरफ के गनर इरफ़ान गद्दी की सरेआम गोली मार कर हत्या

प्रयागराज : माफिया अशरफ के गनर इरफ़ान गद्दी की सरेआम गोली मार कर हत्या

TIL Desk प्रयागराज:👉उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र में बीच सड़क पर माफिया अशरफ के गनर रहे इरफ़ान गद्दी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात गौस नगर में अज्ञात बदमाशों ने इरफ़ान के सीने में गोली मार दी।

वारदात की सूचना पर पुलिस आयुक्त सिटी मनीष कुमार शांडिल और सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फौरी तौर पर पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज करेली के बिस्मिल्ला चौराहे के पास दो बाइक पर 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और एक बदमाश ने चाय पी रहे इरफान के सीने में गोली मार दी। इरफ़ान सड़क पर ही काफी देर तड़पता रहा, बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *