Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

प्रियंका का चुनावी दौरा रद्द, कांग्रेसी मायूस

प्रियंका का चुनावी दौर रद्द, कांग्रेसी मायूस

अमेठी डेस्क/ कांग्रेस की स्टार कैंपेनर लिस्ट में शामिल प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में भी पार्टी कैंडिडेट्स के लिए कैंपेन नहीं करेंगी। उन्हें सोमवार को रायबरेली से कैंपेन की शुरुआत करनी थी। लेकिन, वो नहीं पहुंचीं। उनके ना आने से कांग्रेसी वर्कर्स में मायूसी देखी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका एक दिन के लिए यहां पार्टी वर्कर्स से मिलने के लिए जरूर आ सकती हैं।

सपा-कांग्रेस अलायंस के बाद इस तरह की खबरें थीं कि प्रियंका और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल साथ कैंपेन करेंगी। सात में से एक फेज की वोटिंग हो चुकी है। लेकिन प्रियंका अब तक यूपी नहीं आईं हैं। कुछ दिनों पहले, कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि प्रियंका सिर्फ अमेठी और रायबरेली में कैंपेन करेंगी। लेकिन, सोमवार को जब तय प्रोग्राम के बाद भी प्रियंका रायबरेली नहीं पहुंचीं तो उनके कैंपेन करने को लेकर सवाल खड़े हो गए। दरअसल, प्रियंका को 13 से 15 फरवरी तक रायबरेली और 16 से 18 फरवरी तक अमेठी में कैंपेन करना था। लेकिन, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के पास उनके प्रोग्राम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। प्रियंका के पास एसपीजी सिक्युरिटी है। लिहाजा, उनके प्रोग्राम की जानकारी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को देना जरूरी होता है।

कांग्रेस की अंदरूनी रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार दो बार रायबरेली और अमेठी में हार से प्रियंका की इमेज को नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि उन्हें अब कैंपेन से दूर रखने का फैसला किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रियंका की इमेज को 2019 के लोकसभा इलेक्शन के लिए बचाकर रखना चाहती है। यही वजह है कि उन्हें इस बार के यूपी इलेक्शन से दूर रखा जा रहा है। कांग्रेस स्पोक्सपर्सन जीशान हैदर ने कहा- प्रियंका प्रचार करें, ये हम सब चाहते हैं। लेकिन वह कब दौरे पर निकलेंगी? ये वो ही बता सकती हैं। दौरा रद्द हो गया, ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका ऑफिशियल प्रोग्राम आया ही नहीं है। प्रियंका जी ने पिछले चुनावों में भी अमेठी-रायबरेली में प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *