State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन

TIL Desk लखनऊ:👉बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिन्दू समुदाय, पर कथित अत्याचार के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री यूनुस खान और कट्टरपंथी तत्वों का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हिंसा और भेदभाव की खबरें सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *