TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ मलिहाबाद मोहान तिराहे के पास कुछ दिन पहले ही विधायक जय देवी कौशल ने महाराज मल्हीय पासी के नाम से स्म्रति द्वार लगवाया था जिसे रातों रात चोरी से हटवा दिया गया जिसमें पूर्ब केंद्रीय मंत्री कौशल मलिहाबाद बिधायक के साथ अन्य पासी समाज के संगठनों ने बोर्ड लगाने को लेकर रोड जाम किया था |
पुलिस ने अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज किया और पुनः स्म्रति द्वार लगाने की बात हुई पासी समाज के अलग अलग संगठनों ने मलिहाबाद और लखनऊ हरदोई जाम किया जिसमे आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा साथ ही मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल के साथ मोहनलाल गंज विधायक अमरेश मोहान, विधायक ब्रजेश रावत, मलिहाबाद विधायक के साथ धरने प्रदर्शन में रहे शामिल | मौके पर कई थानों की फोर्स, पीएसी बल मौजूद |
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि महाराज मल्हीय ने मलिहाबाद को बसाया था जिनके नाम का स्म्रति द्वार लगाया गया था जिसको चोरी से कटवा दिया गया जिसमें समाज मे काफी नाराजगी देखने को मिली है और जब तक पुनः बोर्ड नही लग जाता तब तक इसी तरह हम लोग बैठे रहेंगे |
