State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

राज्य सभा सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR की मांग

राज्य सभा सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR की मांग

TIL Desk लखनऊ:👉 आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस……..ED पार्टी के संरक्षण में जो राम मंदिर में चंदा चोरी और लूट का खेल जो चल रहा है, उसमें एक के बाद एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जिसके देखने के बाद ED पार्टी और भाजपा के लोग ट्रस्ट के साथ मिलकर इस तरह से चोरी कर सकते हैं जो किसी ने सोचा तक नहीं था, आज हम इसी बात का खुलासा कर रहे हैं।

पहले सुल्तान अंसारी से जमीन खरीद कर उसके बाद जो जमीन खरीदी उसमें भी भ्रष्टाचार किया गया है, चंपत राय ने भी जो जमीन बंसल से खरीदी है 117 बिसवा जमीन चंपत राय 55 करोड़ में खरीदी गई है, जिसकी मालियत है 9 करोड़ रुपये है जो 16 नवंबर 2023 में खरीदी गई है। आलोक बंसल मनीष बंसल और शिवानी बंसल ने यह जमीन चंपत राय को शाहनवाजपुर की जमीन बेची है। ये राम मंदिर के परिसर की जितनी दूरी है उतनी ही दूरी से पहले यह जमीन खरीदी गई है।

भाजपा सरकार और ED सरकार ने कहा हम किसानों की जमीन अधिगृहित करेंगे। राम मंदिर के विकास को लेकर यह सरकार मांझा बरेठा में 3 हजार या उससे ज्यादा किसानों की जमीन यह मोदी की ट्रस्ट के द्वारा अधिगृहित की गई है। किसानों को रुपया दिया गया 4 लाख 40 हजार बिसवा के तहत या जमीन किया गया, लेकिन चंपत राय द्वारा 47 लाख रुपया बिसवा के तहत जमीन खरीदी जा रही है। तो ये लूट का माल किसके किसके हिस्से में जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।।

मुख्यमंत्री का आज हमने बयान सुना जिसमें उन्होंने कहा ऐसे बिना साक्ष्य कोई बात ना करे जिसके पास अगर कोई साक्ष्य है तो वो SIT से मिलकर उसको साक्ष्य सौंपें। मैं मोदी से कहना चाहूंगा कि एक एक्सप्रेस वे बनाना चाहिए जो अयोध्या से नागपुर पहुंचे, क्योंकि अयोध्या से चोरी करो और सीधा नागपुर पहुंचे जो टोल फ्री हो।।

आप पार्टी संजय सिंह ने दावा किया है कि अगर सही से जांच होगी तो सारे खुलासे सामने आयेंगे। इसमें का सारा बंटवारा किसके किसके पास पहुंचा हूँ, जो वहां पर जमीनें खरीदी गई हैं उसमें भी बढ़ चढ़ कर भ्रष्टाचारी देखी गई है।

अयोध्या के अधिकारी ने मेरे द्वारा भेजी गई चिट्ठी को कहा गया उनके द्वारा मुझे कोई शिकायत नहीं दी गई है जबकि हमारे द्वारा एक मेल के जरिए शिकायत भेजी गई है। मंदिर चोरी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त चुनाव आयोग अधिकारी ज्ञानेश कुमार की मदद से मंदिर का चंदा चोरी कराया गया है। ज्ञानेश कुमार ने पहले वोट चोरी किया उसके बाद अब मंदिर में ट्रस्ट के साथ मिलकर चंदा चोरी किया गया।

संजय सिंह ने कहां मंदिर से चंदा चोरी मामले पर एफआईआर दर्ज तक नहीं किया गया और SIT का गठन कर दिया गया है। चंपत राय को बिना जांच किए क्लीन चिट कैसे दिया गया इसकी जांच होनी चाहिए। ज्ञानेश कुमार की इस मामले पर किया भूमिका है उसकी भी जांच होनी चाहिए।।

मुख्यमंत्री के बयान पर संजय सिंह ने कहा कोई भी बहकावे में नहीं आ रहा है, वहां जांच के दौरान गोबर से जो पैसा बरामद हो रहा है उसको भी देखा जा रहा है। संजय सिंह ने कहा महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था इधर भाजपा ने अयोध्या राम मंदिर को लूटने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *