TIL Desk लखनऊ:
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्टर ऋषभ साहनी का वो खूंखार ट्रांसफॉर्मेशन, जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। फिल्म ‘फाइटर’ में विलेन बनकर सबके रोंगटे खड़े करने वाले ऋषभ साहनी अब ‘नागाबंधम’ में क्रूर ऐतिहासिक शासक ‘अहमद शाह अब्दाली’ के रोल में नज़र आने वाले हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ साहनी इस बार सिर्फ लुक्स से नहीं, बल्कि अपनी आवाज़ से भी थिएटर्स में खौफ पैदा करने की तैयारी कर चुके हैं।
फिल्म के सेट से आई ताज़ा खबरों के मुताबिक, ऋषभ साहनी ने इस किरदार में जान फूंकने के लिए खुद ही कई भाषाओं में डबिंग करने का जिम्मा उठाया है। सोर्स ने बताया, “ऋषभ साहनी अब्दाली के रोल को लेकर इस कदर जुनूनी हैं कि उन्होंने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में खुद डबिंग करना शुरू कर दिया है। किरदार की कड़क वाइब और इमोशन्स को हर भाषा में परफेक्ट रखने के लिए उन्होंने अपनी आवाज़ के बेस, टोन और बोलने के लहजे पर महीनों मेहनत की है। अब्दाली के लुक में ऋषभ साहनी का धांसू अवतार फैंस पहले ही देख चुके हैं, और अब थिएटर्स में उनकी खुद की गरजती हुई आवाज़ सुनना दर्शकों के लिए एक नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरियंस होने वाला है।”
वैसे, ऋषभ साहनी का यह रूप हैरान नहीं करता क्योंकि इस महा-प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने पूरे एक साल तक तलवारबाजी सीखी है। इतना ही नहीं, अब्दाली के किरदार के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने ‘पश्तो’ भाषा की कड़क ट्रेनिंग भी ली, ताकि उनके डायलॉग्स एकदम रियल लगें। इतनी तगड़ी फिजिकल और वोकल तैयारी से साफ है कि ऋषभ साहनी पर्दे पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
इस फिल्म की कहानी में एक और बड़ा सस्पेंस है, जो ऋषभ साहनी का डबल रोल है! जी हां, फिल्म में ऋषभ साहनी एक तरफ इतिहास के सबसे क्रूर आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखेंगे, तो दूसरी तरफ वे इसी किरदार के मॉडर्न-डे पुनर्जन्म वाले अवतार में भी धमाका करेंगे। दो अलग-अलग दौर, दो बिल्कुल अलग स्वभाव और उस पर कई भाषाओं में खुद डबिंग करना… चुनौती बहुत बड़ी है, लेकिन ऋषभ साहनी का यह डेडिकेशन बता रहा है कि वे बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने आ रहे हैं।
साफ है कि ‘नागाबंधम’ जैसी इस एपिक एक्शन फिल्म में ऋषभ साहनी का यह धांसू समर्पण और कैरेक्टर डिटेलिंग उन्हें आने वाले समय के सबसे प्रॉमिसिंग और खतरनाक विलेन्स की लिस्ट में टॉप पर खड़ा करने वाली है।
