State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने बलरामपुर अस्पताल को सौंपी 5 डायलिसिस मशीने

रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने बलरामपुर अस्पताल को सौंपी 5 डायलिसिस मशीने

TIL Desk लखनऊ:👉रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने आज बलरामपुर अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग को 5 डायलिसिस मशीने सौंपी।

डायलिसिस मशीनों के हैंडओवर समारोह के मुख्य अतिथि सुधीर हलवासिया व विशिष्ट अतिथि बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार थे। सुधीर हलवासिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज को सेवा के प्रति प्रेरणा मिलती है।

बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांस गोमती का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसी तरह अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए।जिससे गरीब मरीजों के इलाज में मदद मिल सके।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल, डॉ. पंकज मित्तल अध्यक्ष, पूर्वी मित्तल, सचिव,अजय कपूर कोषाध्यक्षऔर क्लब के 20 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *