State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने राजधानी लखनऊ में लोगों के बीच घबराहट का माहौल पैदा कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए घंटों लाइन में खड़े नजर आए।

हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लखनऊ के जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने खुद मौके पर पहुंचकर विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक, अफवाहों के चलते अचानक मांग में भारी इजाफा हुआ है। जहां आम दिनों में लोग 100, 200 या 500 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब लोग 1000 से 2000 रुपये तक का पेट्रोल डलवा रहे हैं। इसी कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी दबाव की स्थिति बनी, लेकिन सप्लाई में कोई कमी नहीं है।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति लगातार जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *