State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश भर में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश भर में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

TIL Desk लखनऊ:👉प्रदेश सरकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश भर में रन फॉर यूनिटी और जनसभाओं के माध्यम से जनता तक उनके विचार पहुंचाने का कार्य कर रही है |

इसी क्रम में योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने कैंट विधानसभा में रन फॉर यूनिटी कर जनसभा को संबोधित करते हुए मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया और कहा पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर घर-घर पहुंचे।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा मोदी और योगी का संकल्प है की सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचना है और हम भी इस कार्य में जुटे हैं और उनके संकल्पना को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करेंगे।

बाइट: बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *