State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सरयू से संगम तक निकालेंगे पदयात्रा संजय सिंह, 3 प्रांत के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे

सरयू से संगम तक निकालेंगे पदयात्रा संजय सिंह, 3 प्रांत के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे

TIL Desk लखनऊ:👉राज्य सभा संसद संजय सिंह की स्पीच…………….31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर सरयू से संगम तक मेरे द्वारा अपने लिए पार्टी के साथियों के साथ एक पदयात्रा की जाए |

31 अक्टूबर को यह पदयात्रा सरयू तट से शुरू होगी अयोध्या से शुरू होगी और 15 नवंबर को यह यात्रा संगम के तट पर प्रयागराज में समाप्त होगी | पुरी यात्रा का जो मकसद है वह दो महत्वपूर्ण मुद्दा है जो उत्तर प्रदेश के आम जन को प्रभावित कर रहा है खास तौर से नौजवानों को |

पहला सवाल रोजगार का है आज उत्तर प्रदेश का नौजवान उत्तर प्रदेश का युवा रोजगार मांग रहा है | हमारा युवा दर – दर भटक रहे हमें नौकरी दो हम लोन लेकर पढ़ाई करते हैं | हमारे पिता हमारे मां-बाप कठिनाइयां बर्दाश्त करके हमें प्रयागराज में कभी लखनऊ में कभी कानपुर में कभी नोएडा में पढ़ते हैं और नतीजा जीरो निकलता है |

लेखपाल की भर्ती होगी पेपर लीक दारोगा की भर्ती पेपर लीक यहां तक pcsj का भी पेपर लीक जो न्याय के लिए न्यायाधीश के लिए पेपर होता है वो पेपर लीक | 31 अक्टूबर को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर सरयू से संगम तक की पदयात्रा का नाम हमने दिया है रोजगार दो सामाजिक न्याय दो |

दूसरा सामाजिक न्याय का जिस प्रकार से समाज के पिछड़े दलित शोषित वंचित लोगों का अधिकार छीना जा रहा है उनकी नौकरियां छीनी जा रही है उनका आरक्षण मारा जा रहा है थानों में उनका उत्पीड़न हो रहा है सरकारी विभागों में उनका उत्पीड़न हो रहा है जातीय भेदभाव के सामाजिक न्याय का मुद्दा रक्खा है |

जो जनपद पड़ेंगे इस यात्रा अयोध्या,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज यह चार जनपदों से होते हुए यात्रा गुजरेगी और उनकी बाजारों में उनके गांव में जहां कहीं भी संभव होगा रास्ते भर हम लोग सभाएं करते हुए मीटिंग के करते हुए पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ेंगे | ये यात्रा 200km की ये यात्रा होगी और इस यात्रा में तीन प्रांत के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *