Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने मेले में जा रहे परिवार पर किया हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, युवक गंभीर रूप से घायल

स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने मेले में जा रहे परिवार पर किया हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, युवक गंभीर रूप से घायल

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके में अमराई गांव के नौबस्ता पुलिया के पास मेला जा रहे परिवार के एक युवक की स्कार्पियो सवार दबंगों ने की पिटाई; साथ ही कार में बैठी महिलाओं से की छेड़छाड़।

गाड़ी का पास न देने के चलते स्कार्पियो सवार दबंगों ने की मारपीट। घटना में घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन घायल को लेकर थाना इंदिरा नगर पहुंचे, जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बाद में पुलिस घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दे घायलों को मेडिकल कराने ले गई अस्पताल। परिजन लग रहे न्याय की गुहार। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *