Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश से शालीमार को मिला जे एम फाइनेंशियल हुरुन फाउंडर्स अवॉर्ड्स 2026

उत्तर प्रदेश से शालीमार को मिला जे एम फाइनेंशियल हुरुन फाउंडर्स अवॉर्ड्स 2026
  • पहली बार अनलिस्टेड कंपनियों को मिला बड़ा सम्मान
  • प्रदेश का उद्योगों के राष्ट्रीय मंच पर बढ़ा प्रभाव

TIL Desk लखनऊ:👉जेएम फाइनेंशियल हुरुन इंडिया ने वर्ष 2026 में पहली बार ‘फाउंडर्स’अवॉर्ड्स’ की शुरुआत करते हुए देश की प्रमुख अनलिस्टेड कंपनियों को सम्मानित किया है। यह पुरस्कार ‘विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने वाली प्रमुख अनलिस्टेड कंपनियां’ टाइटल के तहत दिया गया।

हुरुन की अन्य मान्यताओं की तरह ही इस अवॉर्ड के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सख्त मेरिट पर आधारित रही। देशभर से चुनिंदा कंपनियों को इस सूची में शामिल किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश की दो कंपनियां में से एक शालीमार ने अपनी जगह बनाई है।

यह उपलब्धि प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की ताकत को साफ तौर पर दिखाती है। साथ ही यह भी संकेत है कि उत्तर प्रदेश की कंपनियां अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

इस उपलब्धि पर शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद मसूद ने कहा कि हुरुन जैसे प्रतिष्ठित मंच से मिला यह सम्मान हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। यह हमारी टीम के समर्पण और लगातार बेहतर करने की सोच का नतीजा है। हम विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

जेएम फाइनेंशियल हुरुन इंडिया फाउंडर्स’ अवॉर्ड्स 2026 का यह पहला एडीशन अनलिस्टेड कंपनियों की अहम भूमिका को सामने लाते हुए देश के कारोबारी माहौल को नई दिशा देने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *