TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में आज ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव सहित शिक्षा और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
यह कार्यक्रम भारतीय शिक्षा बोर्ड के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना, भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा को एक साथ आगे बढ़ाना तथा प्रदेश में शिक्षा से जुड़े संस्थानों को जोड़ना रहा। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नई योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
