TIL Desk सीतापुर:
यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी , भारतीय सेना का फर्जी कर्नल बताकर, बेरोजगार युवक, युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम ककराला, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त राहुल कुमार के पास 4 फर्जी नियुक्ति पत्र,1 सेना की वर्दी, 1 अदद मोबाइल, 2 कूटरचित मोहर, आधार कार्ड, व कैण्टीन कार्ड किया बरामद |
STF ने अभियुक्त को मकान नम्बर 302 नारायण नगर हेमपुरवा थाना कोतवाली, जनपद सीतापुर से किया गिरफ्तार |
