TIL Desk लखनऊ:मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान………………उत्तर प्रदेश का उद्यान विभाग दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रह है। 4 सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित और सेंटर एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहे हैं। जिसमें मिर्जापुर ,बुंदेलखंड, बाराबंकी निर्माणाधीन है।
पहली बार डच का सहारा लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 76 लाख पौध किसानों को दे चुके हैं। लगभग 30 सालों में 28 लाख पौधों किसानों को दे चुके है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापित कर रहे हैं।
आगरा ताजमहल के नाम से प्रसिद्ध है आने वाले समय में आलू अनुसंधान केंद्र के नाम से जाना जाएगा | धीरे धीरे उत्तर प्रदेश के किसानों की सेवा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश गुणवत्ता पर आम की पैदावार कर रहा है। जिससे नेशनल इंटरनेशनल उनके अच्छे दाम मिले हैं।
इस महीने के अंत में हम महोत्सव करने जा रहे हैं। आम लखनऊ के मलिहाबाद के गांव से निकालकर पूरे देश में सम्मान मिला है। आज आम की 828 प्रजातियां ने गौरव की अनुभूति कराई है। आम महोत्सव में 825 प्रजातियों को हमने एक साथ दिखाने का काम किया है।
जिन देशों में हमारा आम बिक सकता है हम उन्हीं देशों तक ले जा रहे थे। अब ज्यादा से ज्यादा देशों में हमारा पेपर बैग लगाकर भेजेंगे जिससे हमारे आम खराब नहीं होगे। यह बात सत्य है कि हमने पेपर बैग ज्यादा किसानों को मुक्त नहीं दे पाए: दिनेश प्रताप सिंह