- आशियाना: ससुराल में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
- पिता, पत्नी और सालियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
- कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित, उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दे दबिश
TIL Desk लखनऊ:
आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने 30 वर्षीय दामाद विष्णु यादव की लोहे की राड से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक आशियाना क्षेत्र के सेक्टर आई में रहने वाले तीर्थ नाथ ने अपनी बेटी की चार साल पहले प्रतापगढ़ निवासी 30 वर्षीय विष्णु यादव से शादी की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तीर्थ नाथ दामाद विष्णु को आशियाना के सेक्टर आई स्थित अपने आवास पर बुलाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विष्णु यादव की कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई है तीर्थ नाथ ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर विष्णु यादव के सिर पर लाठी-डंडों और लोहे की राड से वारकर मौत की नींद सुला दिया।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है तीर्थ नाथ की बेटी से विष्णु यादव ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच किसी बात को लेकर दरार पैदा हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंगलवार को ससुराल वालों ने विष्णु यादव को घर बुलाया और उसे लाठी-डंडों व लोहे की राड से वारकर मौत के घाट उतार दिया। विष्णु यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
