TIL Desk लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर लोगों को त्योहार खुलकर मनाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाया।
यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश को संविधान के अनुरूप नहीं चला रही है। कभी इतनी बैरिकेडिंग नही की गई थी। पुलिस ने मुझे यहां आने से रोका बड़ी मुश्किल से मैं आ सका। किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नही था।
ये धमकी है तानाशाही है की दूसरे धर्म के लोगो के त्योहार में शामिल न हो सका। आज सबसे बड़ा खतरा देश को संविधान को है। हमारा देश बहुत बड़ा देश है सदियों से हम लोग मिलकर रहते आ रहे है।
गाय के सवाल पर मुझसे बेहतर कौन जानता होगा। कंपनिया जिन चैनलों में इन्वेस्ट कर रहे है जो एंकर और पत्रकार इस पर बोल रहे है। बीजेपी के लोग सांड और गायों की गिनती नही बता पा रहे।
बीजेपी लोगो को मुद्दो से भटकाने का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार, घोटाला है इस सरकार में। एक आईएएस अधिकारी इनका फरार है मैं तो कहूंगा वो अधिकारी सीएम आवास में छुपा है।
ममता बनर्जी सही कह रही है बिहार और बंगाल में बीजेपी झूठा प्रचार कर रहे है। मैं चाहता हूं सीएम बिहार चले जाए।