State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ नगर निगम के खिलाफ सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने दिया धरना

लखनऊ नगर निगम के खिलाफ सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने दिया धरना

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास महरोत्रा सोमवार को अपने पार्षदों और पार्टी नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

विधायक रविदास महरोत्रा ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से पानी, सड़क और साफ़-सफाई की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन नगर निगम इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जबकि जल कर में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने की बात की गई थी, लेकिन यहां स्मार्ट टैक्स लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *