TIL Desk लखनऊ:
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अधिकृत फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वापस बहाल ! कल बंद हो गया था अखिलेश यादव का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 8 मिलियन समर्थक वाला पेज बंद होने को लेकर कल से ही सोशल मीडिया पर चल रही थी चर्चा। मेटा की इस कार्रवाई से सपा समर्थकों में जबर्दस्त नाराजगी देखने को मिली थी..।
इस प्रकरण पर सपा नेता फखरुल हसन चांद ने नाराजगी जताई थी और एक्स पर लिखा था ” देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जहाँ वह विपक्ष में उठने वाली हर आवाज़ को दबाना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। “
