State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मेरठ में युवक की हत्या के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा

मेरठ में युवक की हत्या के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा

TIL Desk लखनऊ:👉मेरठ में युवक रोहित उर्फ़ सोनू उर्फ़ रोनू कश्यप की हत्या के मामले को लेकर राजधानी में सियासत गरमा गई है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज चौराहे पर जुटकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्का व तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने मांग की कि सोनू कश्यप हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *