State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

हाथ में टोटी लेकर BJP विधायक के आवास पहुंची सपा की महिला विंग, किया प्रदर्शन

हाथ में टोटी लेकर BJP विधायक के आवास पहुंची सपा की महिला विंग, किया प्रदर्शन

TIL Desk लखनऊ:👉बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह के गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास का घेराव बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला विंग ने किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में टोटी लेकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को इको गार्डन भिजवाया।

गौरतलब है कि सपा के कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर विधायक के उस बयान पर विरोध जता रहे हैं, जिसमे उनकी ओर से कहा गया था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले टोटियों का जवाब दें। विधायक ने कहा था कि अखिलेश ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तब सरकारी आवास से टोंटियां गायब हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *