State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 150+ छात्रों ने 90%+ अंक किए हासिल कर एस.आर. ग्लोबल स्कूल का बढ़ाया मान

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 150+ छात्रों ने 90%+ अंक किए हासिल कर एस.आर. ग्लोबल स्कूल का बढ़ाया मान
  • 98 प्रतिशत अंक पाकर हार्दिक ने किया टॉप

TIL Desk लखनऊ:👉एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लखनऊ ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और उनके परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ।

वहीं विराट प्रताप सिंह ने 97.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य प्रतिभाशाली छात्रों में शौर्य सिंह (96.8%), प्रशस्ति सिंह (96.6%), कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या एवं अभिजीत सिंह (95.4%) शामिल रहे।

इसी क्रम में हर्षिता साहू एवं किंजैल (94.8%), जाह्नवी मौर्या एवं गौतम (94.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विशेष रूप से, विद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।

अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय हार्दिक गुप्ता एवं अन्य छात्रों ने विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को दिया, जिनके कुशल नेतृत्व में छात्रों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण एवं संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि प्ले ग्रुप से ही एस.आर. परिवार का हिस्सा बनने के बाद शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 में द्वितीय बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर मिलेगा।

एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने भी सभी छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एस.आर. ग्लोबल स्कूल परिवार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित है और भविष्य में भी छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *