TIL Desk लखनऊ:
अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अमिताभ यश की वीडियो बाइट से सम्बन्धित टेक्स्ट………………………………….जनपद संतकबीरनगर के शमशुल हुदा खान द्वारा इंग्लैण्ड की नागरिकता प्राप्त कर लगातार विदेशों में यात्रा करते हुए इस्लामी धर्म प्रचार के नाम पर पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने तथा वहां के लोगों से सम्पर्क बनाए रखने एवं भारत में अपने करीबियों के माध्यम से जम्मू कश्मीर के संदिग्ध व्यक्तियों से सम्पर्क तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जाँच एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा करायी गयी ।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि शमशुल हुदा खान दिनाँक 12.07.1984 को सहायक अध्यापक आलिया, मदरसा दारूल उलूम अहले, सुन्नत मदरसा अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ के पद पर नियुक्त हुआ । वर्ष 2007-08 से ही ब्रिटेन में सामान्यतः अधिवास कर रहा था । दिनाँक 19.12.2013 को इनके द्वारा स्वेच्छा से ब्रिटिश नागरिकता को प्राप्त कर लिया गया । वर्ष 2007 से 2017 तक बिना इनकी सेवा पुस्तिका की जाँच किये इनको प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि प्रदान की गयी और दिनाँक 01.08.2017 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान करते हुये विधिवत् पेंशन भी स्वीकृत कर दी गयी, जो कि पूर्णतयाः अनियमित है।
इसके अतिरिक्त शमशुल हुदा खान के मदरसे में नौकरी करते हुये बार-बार विदेश जाने, विदेशो से फण्ड एकत्र कियें जाने एवं उसको विभिन्न माध्यमों से मदरसों तक भेजवाना और उसमे अपना कमीशन / दलाली लेने के तथ्य जाँच से प्रकाश में आया ।
एटीएस की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जनपद संतकबीरनगर द्वारा शमशुल हुदा खान के विरुद्ध दिनाँक 02.11.2025 को कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है । इसके मदरसे को सील कर दिया गया है ।
इसके पूर्व शमशुल के विरुद्ध दो अन्य अभियोग जनपद संतकबीरनगर एवं आजमगढ़ में पंजीकृत है, जिनमे आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है ।
