TIL Desk लखनऊ:
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में पिछले लगभग 25 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाला बड़े मंगलवार का पारंपरिक भंडारा कार्यक्रम इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य महावीर बजरंगबली जी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं भोग अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की कि पूरे देश एवं प्रदेश में सदैव खुशहाली, सद्भाव, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बना रहे तथा समाज में एकता और प्रेम की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। यह भंडारा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर देर शाम तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भोग का आनंद लिया।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक कुमार, प्रधान महासचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और समाज में एकता, भाईचारे तथा सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से त्रिभुवन राम, माननीय विधायक, अजगरा (वाराणसी) – डा. जे. पी. गुप्ता, निदेशक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय – डा. पी. के. श्रीवास्तव, अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ – कमल श्रीवास्तव, महामंत्री, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन – सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश – कपिल वर्मा, जिलाध्यक्ष, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, लखनऊ – सर्वेश पाटिल, अध्यक्ष, ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश – श्रवण सचान – गोल्डी शर्मा – जितेन्द्र सिंह सभी अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासंघ परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक एकता की भावना से परिपूर्ण रहा। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश परिवार ने संकल्प लिया कि समाजहित, सेवा और भाईचारे की यह परंपरा आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।
